Thursday, October 29, 2026

यहां गौ रक्षा दल ने छह क्विंटल मांस से भरी पिकअप पकड़ी, आक्रोश

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। गाबा चौक पर बृहस्पतिवार सुबह गौ रक्षा दल के सदस्यों ने मांस से भरी पिकअप पकड़ ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर करीब छह क्विंटल मांस जब्त कर लिया। मांस गोमांस है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी। इस दौरान गौ रक्षा दल के सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए पिकअप में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और वाहन को कोतवाली ले आई।

जानकारी के अनुसार, गौ रक्षा दल के सदस्यों को क्षेत्र में मांस की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने पुलिस को जानकारी दी और गाबा चौक पर निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान गदरपुर की ओर से आ रही पिकअप को सदस्यों ने घेरकर रोक लिया। कुछ देर बाद आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोवंश स्क्वाड कुमाऊं की टीम भी वहां पहुंच गई।

पुलिस ने पिकअप में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर वाहन को कोतवाली पहुंचाया। उनकी पहचान मोहम्मद शरीफ पुत्र लतीफ निवासी दरऊ, किच्छा और यासीन पुत्र अख्तर निवासी ग्राम छिनकी, किच्छा के रूप में हुई है।

कोतवाली में पशु चिकित्सक ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। सीओ विभव सैनी ने बताया कि पिकअप से करीब छह क्विंटल मांस बरामद हुआ है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.