Sunday, November 15, 2026

छठी मैया के जयकारों से गूंजे रुद्रपुर के घाट, विधायक शिव अरोरा ने छठ व्रती माताओं-बहनों के साथ डूबते सूर्य को आराधना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। लोक आस्था, अटूट श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर रुद्रपुर के विभिन्न छठ घाटों पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठी मैया के जयकारों, पारंपरिक छठ गीतों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस पावन अवसर पर विधायक शिव अरोरा रुद्रपुर विधानसभा के विभिन्न छठ पूजा स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने अटरिया पुल, धोबी घाट, प्रीत विहार शिव मंदिर, खेड़ा स्थित संतोषी माता मंदिर एवं झील लेक पैराडाइस में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रमों में शामिल होकर छठ व्रती माताओं-बहनों से मुलाकात की और उन्हें महापर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान सूर्य देव की आराधना कर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

विभिन्न घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सपरिवार पूजा-अर्चना करने पहुंचे लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने फल, ठेकुआ एवं पूजन सामग्री से सजे दउरा और सूप के साथ छठी मैया की आराधना की। पूरा वातावरण छठी मैया की भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पूर्वांचल समाज में छठ महापर्व का विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व है। यह पर्व केवल सूर्य उपासना का पर्व नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, पवित्रता, पारिवारिक मंगलकामना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। छठ व्रती माताएं-बहनें कठिन निर्जला व्रत रखकर जिस श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य एवं छठी मैया की उपासना करती हैं, वह सभी के लिए प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि छठी मैया के आशीर्वाद से उन्हें रुद्रपुर की जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। ऐसे में छठ पूजा के घाटों का निर्माण, उनका सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका दायित्व है। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर विधानसभा के अधिकांश छठ घाटों पर घाट निर्माण एवं सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न विकास कार्य करवाए गए हैं, ताकि छठ व्रती माताओं-बहनों को पूजा-अर्चना के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं मिल सकें।

विधायक ने कहा कि रुद्रपुर में छठ महापर्व के प्रति लोगों की श्रद्धा और उत्साह हमारी सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक विरासत की खूबसूरत तस्वीर प्रस्तुत करता है।

उल्लेखनीय है कि छठ महापर्व के अगले दिन प्रातःकाल छठ व्रती माताएं-बहनें उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगी। इसके साथ ही चार दिवसीय इस कठिन एवं पवित्र व्रत का विधिवत पारण होगा।

इस दौरान दर्जा मंत्री सुरेश कोली, राधेश शर्मा, कुसुम शर्मा, दिवाकर पाण्डेय, रीतलाल, सुनील यादव, वीरेंद्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.