Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में पांच लोगों की हुई दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। आज तड़के आपदा नियंत्रण कक्ष चंपावत से सूचना प्राप्त हुई कि घाट से पहले बागधार नामक स्थान पर एक बोलेरो वाहन (UK04TB-2074) अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन बारात बुसेल से थाना गंगोलीहाट क्षेत्र के बलाताड़ी की ओर गया था, तथा वापस लौटते समय प्रातःकाल यह दुर्घटना घटित हुई।

सूचना मिलते ही पोस्ट चंपावत से CT राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम बिना विलंब घटनास्थल हेतु रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। इनमें से 05 घायलों को स्थानीय नागरिकों व जिला पुलिस द्वारा सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया, शेष 05 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

कठिन भू-भाग और खड़ी ढलान में SDRF टीम ने रोप सिस्टम व स्ट्रेचर की सहायता से गहरी खाई में उतरकर मृतकों के शवों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। सभी शवों को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.