Wednesday, November 25, 2026

UAE में भीषण रोड एक्सीडेंट, बस-ट्रक की आमने सामने टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई भारतीय भी शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मंगलवार को बताया कि उसने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रास अल खैमाह में बस और ट्रक की टक्कर में मारे गए भारतीय नागरिकों के परिवारों से संपर्क किया है। इस हादसे में 13 लोगों की जान चली गई थी। वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हर संभव मदद और सहायता उपलब्ध कराने के लिए समन्वय कर रहा है, जबकि हादसे के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस दुर्घटना में कितने भारतीय मारे गए या घायल हुए हैं। परिजनों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी किया गया है-24/7 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: 800-46342

भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, रास अल खैमाह में हुए दुखद सड़क हादसे से गहरा दुख पहुंचा है, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की जान चली गई। वाणिज्य दूतावास ने पीड़ित परिवारों से संपर्क किया है और हर संभव मदद व सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस कठिन समय में, हमारी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घटना के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

 

यात्री बस और ट्रक की टक्कर

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के गृह मंत्रालय के अनुसार, रास अल खैमाह में अल वतन रोड पर एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, 11 लोगों की मौत हो गई है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बाद में अस्पताल में दो और लोगों की मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इस हादसे में 14 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। गल्फ न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में दो और पीड़ितों की चोटों के कारण मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस हादसे में 14 अन्य लोग घायल हुए हैं।

बस में 41 लोग सवार थे

खलीज टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री बस में 41 लोग सवार थे, तभी वह सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिस वजह से वह सड़क के किनारे रुका हुआ था। यह घटना UAE के फुजैराह में हुए एक सड़क हादसे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें कई वाहनों की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई थी; मरने वालों में चार भारतीय भी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.