Tuesday, November 24, 2026

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर एवं आसपास के विभिन्न गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने नगर एवं आसपास के विभिन्न गुरुद्वारों में पहुंचकर मत्था टेका और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए अरदास की। इस दौरान विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की ओर से ठुकराल को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रही हैं। गुरु साहिब ने जाति-धर्म और ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने तथा मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक आदर्श और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन और उनकी वाणी संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह, मीत प्रधान गुरमीत सिंह बटला, सेक्रेटरी रशपाल सिंह हैप्पी, छोटा सेक्रेटरी हरजीत सिंह विरदी, कैशियर अजमेर सिंह, स्टेट सेक्रेटरी गुरु शरण सिंह, जीत सिंह चाचू, तेजिंदर सिंह खरबंदा सहित अन्य संगत मौजूद रही।

 

संत बाबा मेहर सिंह कुटिया वाला गुरुद्वारा बिंदु खेड़ा में प्रधान कमलजीत सिंह, खजांची कुलवंत सिंह, जोगेंद्र सिंह बाबा जी, मलकीत सिंह, जागीर सिंह, जोगिंदर सिंह, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह, अवतार सिंह आदि थे। जबकि श्री गुरुद्वारा सिंह सभा बिंदुखेड़ा में कावल सिंह, भजनीक सिंह, भजन सिंह,प्रीतम सिंह, वीरेंद्र सिंह ,सुरजीत सिंह बरनाला, जसपाल सिंह,बलकार सिंह, महेंद्रपाल सिंह,हरप्रीत सिंह,मनमोहन सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.