Saturday, October 24, 2026

धान खरीद बंद होने पर भड़के किसान, सितारगंज-बरेली हाईवे जाम, समर्थन मूल्य 2441 रुपये, मजबूरी में 1700-1800 रुपये में बेच रहे धान;

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। अनाज मंडी में धान खरीद बंद होने से नाराज किसानों ने सितारगंज-बरेली हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों के सड़क पर बैठने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। अधिकारियों तक मांग पहुंचाने और आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने हाईवे का एक तरफ का रास्ता खोल दिया।

किसानों का कहना है कि सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, लेकिन मंडी में खरीद बंद होने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। मजबूरी में किसान अपना धान 1700 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच रहे हैं। इससे उन्हें समर्थन मूल्य की तुलना में काफी कम दाम मिल रहे हैं। किसानों ने धान खरीद जल्द शुरू कराने की मांग उठाई।

मंडी सचिव विनोद चंद्र ने बताया कि भारत सरकार के नए आदेश के चलते मिलरों को धान नहीं मिल पा रहा है। इसका असर खरीद प्रक्रिया पर पड़ा है। उन्होंने बताया कि डिप्टी आरएमओ हल्द्वानी से सितारगंज के लिए रवाना हो चुकी हैं।

वहीं, किसान संगठन के उपाध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने बताया कि किसानों की मांगों को अधिकारियों तक पहुंचा दिया गया है। किसानों ने जल्द धान खरीद शुरू कराने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.