Sunday, November 1, 2026

कांग्रेसियों का ढोलक मंजीरे बजाकर एनएच कार्यालय पर प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुद्रपुर में लगातार बढ़ते हुए सड़क हादसों के खिलाफ आज कांग्रेसियों ने नैनीताल रोड स्थित नेशनल हाईवे के कार्यालय के बाहर ढोल मंजीरे बजाकर धरना शुरू कर दिया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गई तो एनएच के अधिकारियों के घर के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में आज तमाम कांग्रेसी नैनीताल रोड स्थित नेशनल हाईवे के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने अपना धरना शुरू कर दिया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि नेशनल हाईवे के अधिकारयों को आम जनमानस से कोई लेना-देना नहीं है।

जुनेजा ने कहा कि साल के 365 दिन में ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब सड़क हादसे में किसी भी निरपराध को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईवे, काशीपुर हाईवे, किच्छा हाईवे में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन एनएच के अधिकारी अपने कानों में रुई डालकर सो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही एनएचके अधिकारी व्यवस्थाएं सही नहीं करते तो उनके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा और शासन प्रशासन से मांग की जाएगी की सड़क हादसे में असमय मरने वाले लोगों के बाद एनएचके अधिकारियों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।

जुनेजा ने कहा कि सड़क हादसों में कई युवाओं की मौत हो चुकी है और उनके परिवार टूट चुके हैं, ऐसे में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा ने कहा कि एनएच के अधिकारी अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर रहे हैं।

खेड़ा ने कहा कि किसी भी नेशनल हाईवे पर लाइटों की समुचित व्यवस्था नहीं है। खेड़ा ने कहा कि इसलिए आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि एन एच के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लें और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करें।

इस दौरान पार्षद सौरभ बेहड़, इंद्रजीत सिंह, गोयल खुराना, परवेज कुरैशी, दिनेश पंत, प्रदीप यादव, सोफिया नाज, फैज खान, अजहर, समीर तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.