Saturday, September 5, 2026

बीजेपी पार्षद के बेटे ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, दरोगा ने दुकान में छिपकर बचाई जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र में 1 जनवरी 2026 की शाम बीजेपी पार्षद बृजेश श्रीवास्तव के बेटे हिमांशु श्रीवास्तव ने ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी को थप्पड़ मार दिया. मणिकर्णिका घाट पर नए साल पर भारी भीड़ के कारण दरोगा द्वारा नो एंट्री में बाइक ले जाने से मना करने पर यह विवाद हुआ. बीजेपी युवा मोर्चा के सारनाथ मंडल महामंत्री हिमांशु ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दरोगा की पिटाई की, जिससे बचने के लिए पुलिस अधिकारी को एक दुकान में शरण लेनी पड़ी.

मामले के बाद घाट पर भगदड़ की स्थिति बन गई पुलिस ने आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत लिया है और उसके खिलाफ चौक थाने में विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. फिलहाल आरोपी का इलाज मंडलीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार होने में सफल रहे।

नो एंट्री को लेकर हुआ विवाद

ब्रम्हनाल चौकी प्रभारी अभिषेक कुमार त्रिपाठी मणिकर्णिका घाट पर भीड़ प्रबंधन और शांति व्यवस्था की ड्यूटी में अकेले तैनात थे. नए साल के मौके पर सतुआ बाबा आश्रम की गली में पर्यटकों की बहुत ज्यादा भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को दूसरी गली से डायवर्ट कर रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार हिमांशु श्रीवास्तव और उसके दो साथियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर जाने की जिद शुरू कर दी. दरोगा ने जब भीड़ के मद्देनजर उन्हें रोका, तो हिमांशु पार्षद का बेटा होने का रौब दिखाते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की और गाली-गलौज पर उतर आया।

पुलिस की कार्रवाई और दर्ज मुकदमे

चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चौक पुलिस ने कार्रवाई आरोपी हिमांशु श्रीवास्तव के खिलाफ करते हुए 7CLA, 132BNS, 352, 115 (2) और 351 (2) जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को मेडिकल टेस्ट के लिए कबीर चौराहा ले गई, जहां चोट लगने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब हिमांशु के उन दो साथियों की तलाश कर रही है, जो भीड़ का फायदा उठाकर भाग निकले थे. इस घटना ने सत्ता पक्ष के नेताओं द्वारा पुलिस पर हमले को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.