Saturday, September 5, 2026

कुमाऊँ रेंज SOTF की एक और बड़ी कार्रवाई — अब काशीपुर में नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” के विज़न को साकार करने की दिशा में कुमाऊँ पुलिस एवं औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को कुमाऊँ परिक्षेत्र में SOTF टीम द्वारा एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के कारोबार पर निर्णायक प्रहार किया गया।

संयुक्त टीम की सटीक कार्यवाही

आईजी कुमाऊँ मण्डल एवं स्वास्थ्य सचिव उत्तराखण्ड से प्राप्त आदेशों के क्रम में औषधि नियंत्रक विभाग की टीम, SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र, तथा काशीपुर पुलिस द्वारा

थाना काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत आर्यनगर रोड, नियर पंत पार्क स्थित “माता गर्जिया मेडिकल स्टोर” पर संयुक्त छापा मारा गया।

निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएँ बरामद की गईं।

*बरामद नशीली दवाओं का विवरण*

Tramadol : 646 कैप्सूल

Alprazolam : 953 कैप्सूल

*कुल बरामदगी : 1599 कैप्सूल*

पूछताछ के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी सौरभ सारस्वत पुत्र स्व. मनोज कुमार सारस्वत कोई वैध अभिलेख अथवा बिल प्रस्तुत नहीं कर सका।

 

*कड़ी कानूनी कार्रवाई*

आरोपी के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में NDPS Act, 1985 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

औषधि नियंत्रक विभाग द्वारा भी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

*संयुक्त टीम का विवरण*

*औषधि नियंत्रक विभाग*

वरिष्ठ औषधि निरीक्षक – श्री नीरज कुमार

औषधि निरीक्षक – सुश्री निधि शर्मा

*SOTF कुमाऊँ परिक्षेत्र*

टीम प्रभारी सहित ऑपरेशन यूनिट

*कोतवाली काशीपुर पुलिस*

उ0नि0 गणेश पांडे

हे0का0 जितेन्द्र बिष्ट

का0 ज्ञानेन्द्र सिंह

 

*आईजी कुमाऊँ का सख्त संदेश*

“कुमाऊँ पुलिस का लक्ष्य स्पष्ट है —

नशे के हर स्रोत को जड़ से समाप्त करना।

किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

*अभियान जारी है*

नशे के सौदागर सावधान – अब कोई ढिलाई नहीं!

*ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड की ओर –* कुमाऊँ पुलिस का एक और सख्त कदम!

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.