Tuesday, October 27, 2026

यहां डीएम और एसएसपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, चला बुलडोजर, हत्यारे को मिला जवाब

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर में डीएम और एसएसपी ने अवैध निर्माण को किया ध्वस्त, चला बुलडोजर, हत्यारे को मिला जवाब।  प्रशासन व पुलिस द्वारा ST की भूमि पर अली अहमद द्वारा अवैध रूप से बनाए मकान को ध्वस्त किया गया है। अली अहमद के पुत्र मुस्ताक अहमद द्वारा एक महिला की नृशंस हत्या की गई थी। हत्या के संबंध में गुरुग्राम पुलिस विवेचना कर रही है।

➡️ *प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही रहेगी जारी।

आज दिनांक 05/05/2025 को  जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर  नितिन भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में प्रशासन व पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौरीखेडा में एस टी वर्ग की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा व अतिक्रमण किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर जिला प्रशासन द्वारा इस संबंध में जांच किए जाने पर मथुरा सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी ग्राम थारू गौरीखेड़ा कोतवाली सितारगंज की भूमि पर अली अहमद द्वारा मकान बनाया हुआ था। मथुरा सिंह ST वर्ग के व्यक्ति है। मथुरा प्रसाद के पिता के मृत्यु के उपरांत उक्त भूमि मथुरा प्रसाद के नाम पर दर्ज है। जिला प्रशासन द्वारा संबंधित को पूर्व में नोटिस भी जारी किया गया था। इस अवैध निर्माण को आज ध्वस्त किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.