Thursday, October 29, 2026

विधायक शिव ट्रांजिस्ट कैम्प गोविन्द मंदिर मे चल रहे सकीर्तन मे हुऐ शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। ट्रांजिस्ट कैम्प गोविन्द मंदिर मे आयोजित श्री अखण्ड नाम सकीर्तन मे शामिल हुऐ रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा। इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने राधा कृष्ण भगवान की आराधना कर समस्त क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की।

वही विधायक अरोरा ने भजन मंडली संग नृत्य का आनंद लिया ओर उनके साथ राधा नाम पर झूमते नजर आये। तो वही सकीर्तन का समापन आरती व पुष्प वर्षा के साथ हुआ।

विधायक अरोरा ने कहा सकीर्तन के श्रवण मात्र से मन मे सुख की अनुभूति होती है। तो वही विधायक ने बड़ी संख्या मे आये लोगो के बीच जाकर लंगर की सेवा की ओर स्वयं भी लोगों के साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आयोजन कमेटी ने विधायक अरोरा को अंग वस्त्र भेट कर स्वागत अभिनन्दन किया।

इस दौरान बंगाली सभा के अध्यक्ष राजकुमार साह, दिलीप अधिकारी, शंकर विश्वास, अलोक राय, शुभम दास, शंकर मंडल, मयंक कक्कड़, विपलव व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.