Thursday, November 12, 2026

यहां जेल में एक साथ 15 कैदी HIV पॉजिटिव! प्रशासन में मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। हरिद्वार की रौशनाबाद जेल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक साथ 15 कैदी HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उस समय सामने आई जब विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर जेल में मेडिकल जांच की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार जेल में इस समय करीब 1100 कैदी बंद हैं। मेडिकल जांच में 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी संक्रमित कैदियों को अलग कर दिया गया है। उनके रहने, खाने और इलाज की अलग व्यवस्था की गई है।

फिलहाल यह जांच की जा रही है कि इतने कैदी HIV संक्रमण की चपेट में कैसे आए। जेल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बाकी कैदियों की भी जांच शुरू कर दी है। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आगे से जेल में नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी ताकि ऐसे मामलों को समय रहते रोका जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.