Thursday, November 12, 2026

रुद्रपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी को लेकर सचिन मुंजाल का बड़ा बयान, बोले– पार्टी विरोधी गतिविधियों में रहे लोग दावेदार बन सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधानसभा क्षेत्र संख्या 66 रुद्रपुर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। भाजपा से टिकट के दावेदारों की बढ़ती संख्या के बीच पार्षद पति सचिन मुंजाल ने भी अपनी दावेदारी को लेकर खुलकर बात रखी है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और अपने राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए टिकट की दावेदारी पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया।

रुद्रपुर विधानसभा से टिकट की दावेदारी को लेकर सचिन मुंजाल का बड़ा बयान, बोले– पार्टी विरोधी गतिविधियों में रहे लोग दावेदार बन सकते हैं तो मैं क्यों नहीं?

सचिन मुंजाल ने कहा कि रुद्रपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने वालों की लंबी कतार है, लेकिन शहर और विधानसभा क्षेत्र के लिए उनकी उपलब्धियां क्या हैं, यह भी चर्चा का विषय होना चाहिए। उन्होंने कुछ दावेदारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग भी आज भाजपा से टिकट मांग रहे हैं, जिन्होंने कभी अपनी ही पार्टी का विरोध किया और दूसरी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने में भूमिका निभाई। ऐसे लोगों की दावेदारी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, “जब पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोग टिकट की दावेदारी कर सकते हैं, तो मैं क्यों नहीं?”

 

मुंजाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्षेत्र के लिए काम किया है और जनता उनके साथ खड़ी रही है। जनता ने उन्हें चार बार चुनाव लड़ाया और चारों बार अपने आशीर्वाद से जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी पार्टी उन पर विश्वास जताकर रुद्रपुर विधानसभा से प्रत्याशी बनाती है तो वह पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल कर सीट पार्टी की झोली में डालने का प्रयास करेंगे। उनके इस बयान के बाद रुद्रपुर की राजनीतिक चर्चाओं में उनकी दावेदारी भी चर्चा का विषय बन गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.