• मेष (Aries): स्वास्थ्य से जुड़ी पुरानी परेशानी आज आपकी चिंता का कारण बन सकती है, जिसे जल्द ठीक करने की आवश्यकता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
• वृषभ (Taurus): मन को शांत और तरोताजा रखने वाली गतिविधियों में खुद को व्यस्त रखें। बिना सोचे-समझे किसी के बहकावे में आने से बचें।
• मिथुन (Gemini): सेहत का विशेष ध्यान रखें, रक्तचाप (Blood Pressure) के मरीज खान-पान और तनाव को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहें।
• कर्क (Cancer): किसी प्रकार का मानसिक भय या असमंजस आपको परेशान कर सकता है। सकारात्मक सोच रखें और आय बढ़ाने के नए अवसरों पर ध्यान दें।
• सिंह (Leo): प्रभावशाली और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलने से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में बड़ी वृद्धि होगी।
• कन्या (Virgo): किसी मित्र के साथ गलतफहमी पैदा हो सकती है, इसलिए बिना सोचे-समझें प्रतिक्रिया न दें और स्थिति का संतुलित नजरिए से आकलन करें।
• तुला (Libra): अपने स्वभाव में अप्रत्याशित बदलाव या जल्दबाजी को अपने दांपत्य जीवन पर हावी न होने दें। किसी भी काम को पूरे फोकस के साथ पूरा करें।
• वृश्चिक (Scorpio): सामाजिक मेल-जोल या लोगों के सामने जाने में थोड़ी हिचकिचाहट महसूस हो सकती है, अपने आत्मसम्मान को बनाए रखें। प्रेम संबंध में कोई सुखद surprise मिल सकता है।
• धनु (Sagittarius): यदि अधिक तनाव महसूस हो, तो बच्चों के साथ कुछ समय बिताएं; उनका स्नेह आपको राहत देगा। अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करें।
• मकर (Capricorn): आपका आकर्षक व्यवहार लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। जीवन में चल रहे संघर्षों के बाद जल्द ही शांति और राहत के पल आएंगे।
• कुंभ (Aquarius): आज सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई आपको अपने फायदे के लिए मोहरा बनाने की कोशिश कर सकता है। लम्बे इंतजार के बाद कुछ बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।
• मीन (Pisces): किसी कठिन परिस्थिति का सामना करते समय धैर्य बनाए रखें। पूरे आत्मविश्वास के साथ काम करें, धन लाभ और करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं।





