Thursday, October 29, 2026

यहाँ पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से महिला की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुंडल गांव में सोमवार शाम चार बजे पहाड़ी पर घास काट रही महिला लक्ष्मी देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह के ऊपर पत्थर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार 40 वर्षीय लक्ष्मी देवी गांव के पास ही पहाड़ी पर घास काटने गई थीं। इसी दौरान ऊपर से पत्थर गिरते ही लक्ष्मी देवी उसकी चपेट में आ गईं और छिटककर नीचे खेत में जा गिरीं। इस घटना से आस पास की महिलाओं में चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना राजस्व पुलिस और खनस्यूं पुलिस को दी।

ग्रामीणों की मदद से लक्ष्मी देवी को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खनस्यूं के तहसीलदार राजेंद्र सनवाल ने बताया कि महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। लक्ष्मी देवी के पति किसान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दिलाने की मांग की है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.