Thursday, October 29, 2026

अब हाईवे से सफर करना हुआ महंगा, NHAI ने टोल टैक्स में की बढ़ोतरी।

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। अगर आप हाईवे से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो अब आपको ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल टैक्स में 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू हो चुकी है।

देशभर के राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल दरें बढ़ा दी गई हैं। NHAI के मुताबिक, यह बढ़ोतरी वार्षिक समीक्षा के तहत की गई है, जिससे टोल टैक्स को मुद्रास्फीति के अनुरूप समायोजित किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, देशभर के 855 टोल प्लाजा इस बढ़ोतरी से प्रभावित होंगे। इनमें 675 सार्वजनिक वित्त पोषित और 180 निजी कंपनियों द्वारा संचालित टोल प्लाजा शामिल हैं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे जैसे प्रमुख मार्गों पर यात्रा करने वालों को अब ज्यादा टोल चुकाना होगा। हालांकि, कुछ टोल प्लाजा पर यात्री वाहनों के लिए दरें स्थिर रखी गई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते टोल टैक्स से लॉजिस्टिक्स लागत में भी इजाफा होगा, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है, फिलहाल, यह देखना होगा कि इस बढ़ोतरी का यात्रियों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर कितना असर पड़ता है। हम इस खबर पर नजर बनाए रखेंगे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.