Thursday, November 12, 2026

प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन ने एक बार फिर प्रताप बिष्ट को नैनीताल जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी आलाकमान ने उन पर विश्वास जताते हुए नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जिले की फिर से जिम्मेदारी सौंपी है। इससे साफ हो गया है कि सभी को साथ लेकर चलने वाले प्रताप बिष्ट संगठन के लिए सबसे उपयुक्त नेता हैं।

आज पार्टी कार्यालय में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। अपने सरल और सौम्य स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रताप बिष्ट ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

पत्रकारों से बातचीत में प्रताप बिष्ट ने कहा, “जिस तरह मैं हमेशा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चला हूं, उसी तरह अपने दूसरे कार्यकाल में भी संगठन को और मजबूत करने का काम करूंगा। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

भाजपा संगठन के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि प्रताप बिष्ट के नेतृत्व में जिले में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.