Sunday, September 20, 2026

विधायक ठुकराल को पुलिसकर्मी परिवार की महिलाओं ने बाँधी राखी 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल के आवास पर पुलिस परिवार व नगर की तमाम महिलाओं ने विधायक ठुकराल को राखियां बांधकर एवं तिलक लगाकर उनके दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की l विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी मिष्ठान खिलाकर एवं शगुन देकर रक्षासूत्र बांधने वाली सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए क्षेत्र की सभी बहनों, बेटियों सहित मातृशक्ति की रक्षा करने का संकल्प लिया।

विधायक ठुकराल ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई – बहन के पवित्र प्यार का प्रतीक है जो पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी देश की महिलाओं के उत्थान हेतु कई कल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य किया है। विधायक ठुकराल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना हो या समर्थ योजना हर योजना का लाभ देश की करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है। इस दौरान कल्पना रावत, रीना बिष्ट, पूजा रावत, हिमानी भाकुनी, रीता खेड़ा, सुनीता तिवारी, पूजा कांडपाल, नेहा सिंह, राधा देवी, कविता चौधरी, सुनीता आर्या, विधायक प्रतिनिधि राजेश ग्रोवर, संजय ठुकराल, विपिन शर्मा बिटटू, विधायक प्रवक्ता आशीष छाबड़ा, आनंद शर्मा, बंटी कोली, अमित रस्तोगी आदि थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.