भोंपूराम खबरी,किच्छा, ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को विधायक तिलक राज बेहड़ ने नजीबाबाद क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कॉलोनियों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 56 लाख हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। विधायक ने विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
ग्राम भगवानपुर में 600 मीटर मोटर मार्ग निर्माण कार्य, लागत लगभग 40 लाख का शिलान्यास वहीं विधायक निधि से कराए गए नजीबाबाद की पहाड़ी कॉलोनी में 02 सीसी सड़कों निर्माण – 3 लाख 56 हजार रुपये,नजीबाबाद की मत्स्य कॉलोनी में 02 सड़क निर्माण – 2 लाख 87 हजार रुपये,माता फार्म में श्मशान घाट पर टीन शेड एवं फर्श निर्माण 5 लाख रुपये,रघुवंशी फार्म में चबूतरे का निर्माण – 76 हजार रुपये। तथा भगवानपुर में सीसी सड़क निर्माण लागत 5 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया किया ।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने घोषणा की कि अगले वर्ष तक नजीबाबाद क्षेत्र को अस्पताल की सौगात मिलेगी। अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा कराकर वहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके साथ ही नजीबाबाद हाईस्कूल को इंटर कॉलेज में उच्चीकृत कराया जाएगा, ताकि क्षेत्र के बच्चों को इंटरमीडिएट की शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। विधायक ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम की शुरुआत नजीबाबाद क्षेत्र में जनसंवाद के साथ हुई। इसके पश्चात बेहड ने नजीबाबाद बैराज ,पहाड़ी कॉलोनी ,मत्स्य कॉलोनी ,माता फार्म ,भगवानपुर व रुद्रपुर सानी में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों की समस्याए सुनी व क्षेत्र में उनके कार्यकाल में कराएं गए विकास कार्यों से अवगत कराया |
विधायक तिलक राज बेहड़ ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में जिन नए विकास कार्यों की आवश्यकता है, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष में प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में ग्रामीणों से किए गए वादों और घोषणाओं को लगातार पूरा किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक निधि से स्वीकृत एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को पूर्ण कराने के बाद ही वह संबंधित गांवों में दोबारा पहुंचेंगे, ताकि जनता के बीच किए गए वादे केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर उनका लाभ भी ग्रामीणों को मिल सके।
विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। कलकत्ता फार्म को मत्स्य कालोनी जोड़ने वाले मार्ग को भी अगले कार्यकाल में अवस्य बनवाया जायेगा | गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से वह स्वयं गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जा सके।
विभिन्न गांवों एवं कॉलोनियों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक तिलक राज बेहड़ का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए और अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए विधायक का आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन सिंधी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम आर्य,पूर्व पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली,बलवंत सिंह,सुन्दर सिंह , बलदेव सिंह, मेजर सिंह,अशोक चुघ ,दलजीत खुराना,बलवीर सिंह,मुन्नी देवी,अर्जुन यादव,अनिल यादव,जमालुद्दीन,डाक्टर नदीम,श्याम सिंह,सुरेन्द्र,अमरजीत सिंह,चद्र तेज सिंह,दलेर सिंह,बाज सिंह,जगीर सिंह,जसवंत सिंह,इब्राहिम,रामविलास, नेम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





