Saturday, September 5, 2026

रुड़की रोडवेज परिसर के खोखे में दौड़ा करंट, महिला समेत दो की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रुड़की रोडवेज परिसर में टैक्सी स्टैंड के खोखे (गुमटी) में करंट आने से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रुड़की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। बारिश के बीच देर रात रुड़की रोडवेज परिसर स्थित टैक्सी स्टैंड के खोखे में करंट आ गया। जिससे वहां पर खड़ी एक महिला और एक पुरुष करंट की चपेट में आने से झुलस गए। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी, जबकि पुरुष ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। महिला की पहचान सरोज पत्नी भोला उम्र 62 वर्ष निवासी विजय पार्क, देहरादून के रूप में हुई है। वहीं मृत व्यक्ति की पहचान प्रदीप निवासी ग्राम थिथोला, रुड़की के रूप में हुई है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.