Saturday, September 5, 2026

कर्नाटक: कांग्रेस के पूर्व नेता के घर मिलीं नोटों की इतनी गड्डियां कि आयकर विभाग के अधिकारी भी चौंक गए, देखें तस्वीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयकर विभाग ने गुरुवार देर रात एक पूर्व कांग्रेसी नेता के घर छापा मारा। इस छापे में आईटी विभाग की टीम को जो कुछ मिला, उसे देखकर वह खुद भी चौंक गए। जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के RT नगर इलाके में गुरुवार देर रात रेड हुई। यह छापा कांग्रेस की पूर्व कॉरपोरेटर अश्वतम्मा और उनके एक रिश्तेदार के घर पर पड़ा। यहां जब टीम पहुंची तो रिश्तेदार के घर से कार्टन बॉक्स के अंदर नोटों के कई बंडल रखे हुए मिले। इन्हें देखकर आयकर विभाग के अधिकारियों के भी होश उड़ गए। फ़िलहाल रेड अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को आयकर विभाग ने कर चोरी को लेकर बेंगलुरु में कई जगहों पर छापेमारी की थी। इसी दौरान उन्हें यह रकम बरामद हुई

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.