Saturday, September 5, 2026

यहां ताश के पत्तों की तरह ढह गया दो मंजिला मकान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखण्ड के नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक दोमंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है। तड़के सवेरे हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है।

नैनीताल में मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज तड़के सवेरे एक भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था। अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दोमंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे जिसके स्वामी का अबतक कोई सही जानकारी नहीं दे सका है। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं।

इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.