Friday, October 30, 2026

यहां सिडकुल की डॉल्फिन कंपनी में लिफ्ट में फसने से एक श्रमिक की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रूद्रपुर। यूँ तो उत्तराखंड में सिडकुल बनाने के पीछे उत्तराखंड को एक समृद्ध राज्य बनाना था। फिर वो चाहे हरिद्वार हो, रुद्रपुर हो या फिर सितारगंज हो पर आए दिन यहाँ श्रमिकों के साथ होने वाली शोषण की खबरों से कहीं ना कहीं यहाँ लगी कंपनियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं. आए दिन इन फैक्ट्रीयों में होने वाली श्रमिकों की मौतो से उत्तराखंड राज्य सुलगता रहता हैं।

ऐसा ही एक मामला फिर आज रुद्रपुर की डॉल्फिन कम्पनी में घटित हुआ जहाँ लिफ्ट में फसने से एक श्रमिक की मौत हो गई और देखते ही देखते बाकी सभी श्रमिकों ने वहाँ आंदोलन करना शुरू कर दिया और पूरी फैक्ट्री में बबाल कटा गया। शहर में भी घटना आग की तरह फैल गई जहाँ श्रमिकों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर फैक्ट्री में हो रही अव्यवस्थाओ पर कई सवाल उठाए। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब डॉल्फिन कंपनी में ऐसी घटना हुई हो पहले भी ऐसी घटनाएं होती आ रही हैं जहाँ इस कंपनी में काम करने वाले श्रमिकों का शोषण होता आ रहा है। और आज फिर एक श्रमिक की मौत पर बाकी सभी श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा।

मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों को शांत कराने का प्रयास भी कर रही है वहीं पुलिस द्वारा पूरे मामले की जाँच कर दोषियों के खिलाफ न्यायोचित कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कम्पनी में बबाल जारी है और पुलिस भीड़ को शांत कराने की कोशिश कर रही है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.