Thursday, October 29, 2026

धर्मपुर में स्विमिंग पूल का उद्घाटन, स्वामी धर्मदेव ने किया शुभारंभ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर से सटे ग्राम धर्मपुर में नव-निर्मित स्विमिंगbपूल का उद्घाटन धूमधाम के साथ किया गया। स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने स्विमिंग पूल का फीता काटकर इसकी शुरुआत की। उन्होंने स्विमिंग पूल के स्वामी राजेंद्र कालड़ा को बधाई देते हुये उनके सुंदर भविष्य की कामना की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र कालड़ा ने बताया कि युवाओं को तैराकी से जोडने तथा इसके प्रति आकर्षण को बढ़ाने के लिये धर्मपुर में इस स्विमिंग पूल को युवाओं के लिये समर्पित किया गया है। जिसका नाम तरण ताल रखा गया है।

इस दौरान ऋषि वाल्मिकी सहित कई मुर्तियों का भी अनावरण किया गया। वहां पहुंचे विधायक शिव अरोरा ने भी समाजसेवी राजेंद्र कालड़ा को बधाई दी है। वहां पर भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, सुरेश परिहार, दुग्ध संघ के अध्यक्ष तिलक गंभीर, अशांक कालड़ा, ठाकुर जगदीश सिंह, कालू बत्रा, बलदेव छाबड़ा, गुलशन जुनेजा, सुरेंद्र कालड़ा, राजकुमार खनीजो, निरंकारी मिशन, रुद्रपुर के प्रमुख सुरेंद्र सिंह, दीप नारायण, सुभाष गिरी, अशोक अदलखा, अमित कालड़ा, किरन कालड़ा, सुशीला कालड़ा, ललिता कालड़ा आदि मौजूद रहे।

योगा पार्क का शुभारंभ

श्री श्री 1008 महामंडेश्वर स्वामी धर्मदेव जी महाराज ने सप्त ऋषि योगा पार्क का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि आजकल योगा के प्रति लोगों का ध्यान खूब बढ़ रहा है। राजेंद्र कालड़ा के द्वारा एक अच्छी पहल की गयी है। इस योगा पार्क से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.