Saturday, September 5, 2026

उत्‍तराखंड में 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बर्फबारी की प्रबल संभावना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्‍तराखंड में अगले तीन दिन यानी 26 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं दूसरे राज्‍यों से आने वाले पर्यटक इन हिल स्‍टेशन पर बर्फबारी का मजा ले सकते हैं।

उत्‍तराखंड में 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, बर्फबारी की प्रबल संभावना

उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में सुबह से बादलों और धूप की आंख मिचौनी जारी रही। हालांकि, दोपहर को ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल उठी। नैनीताल में अचानक मौसम ने ली करवट।  तो बूंदाबांदी और वर्षा शुरू हो गई।  यहां बर्फबारी के आसार जताए जा रहे हैं। वर्षा होने से शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे आम जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। लेकिन बर्फबारी के आसार बढ़ने से पर्यटन व कारोबारी बेहद उत्साहित हैं। वहीं मुनस्‍यारी में बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, राज्यभर में  तीन दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने का अनुमान है। जिससे उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। नैनीताल में भी बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.