Saturday, September 5, 2026

रामनगर में पैरा कमांडो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रामनगर के करनपुर इंटर कॉलेज के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें सैन्य कर्मी की मौत हो गई जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बता दे कि आज सुबह ग्राम करनपुर निवासी (24) वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां बाइक से अपने घर जा रहा था, इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी,। जिसमें हिमांशु मेहरा गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं स्थानीय लोगों द्वारा हिमांशु मेहरा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना के बाद परिवार और उनके परिजनों में मातम छाया हुआ है। सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि हिमांशु मेहरा वर्तमान में लेह लद्दाख में पैरा कमांडो के पद पर तैनात थे वह 29 नवंबर को छुट्टी पर फौजी परिवार में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी पर घर आये थे। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है। वहीं इस मामले में कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया है, तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.