Tuesday, October 27, 2026

कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक 27 को 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  जिला उधम सिंह नगर के कांग्रेसी पदाधिकारियों की एक बैठक 27 मार्च को होगी। यह जानकारी देते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिमांशु गावा ने बताया कि पार्टी की जरूरी बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय गावा राइस मिल में होगी जिसमें जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र पाल व प्रदेश महासचिव महेश शर्मा द्वारा सभी विधानसभाओं की कांग्रेस बूथ कमेटियों की तैयारी परखी जाएगी। बैठक में समस्त महानगर अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ 2022 विधानसभा चुनावों को लेकर गहन मंथन किया जाएगा। गावा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बदलाव की लहर है। कांग्रेस पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों को कार्यकर्ताओं के दम पर लड़ने जा रही है। कार्यकर्ताओं के माध्यम से ही कांग्रेस पार्टी आम जनता की समस्याओं, काले कृषि कानूनों व बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों पर प्रखरता से आवाज़ बुलंद कर भाजपा को सत्ता से खदेड़ कर उसके कुशासन से उत्तराखण्ड की जनता को राहत दिलाने का कार्य करेगी। इस मिशन की सफलता हेतु प्रत्येक बूथ के सक्रिय कार्यकर्ताओं की लिस्ट तैयार करने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए सभी महानगर अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों व पीसीसी सदस्यों से राय मशविरा किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.