भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुमाऊं रेंज में तैनात 29 पुलिस निरीक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादले कर दिए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने 18 नवंबर 2026 को इसके आदेश जारी किए हैं
इस फेरबदल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। आदेश के मुताबिक सभी संबंधित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले जिले में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह कदम उठाया गया है।
आदेश के अनुसार, ऐसे निरीक्षक जो निर्धारित अवधि में एक ही जिले में तैनात रहे हैं और पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए उपचुनाव में भी वहां तैनात थे, उनका जिले से बाहर तबादला किया गया है।
देखिए किस इंस्पेक्टर को कहां मिली नई तैनाती
भूपेन्द्र सिंह बृजवाल – नैनीताल
2.धीरेन्द्र कुमार – नैनीताल
3.हरेन्द्र चौधरी – चंपावत
4.मनोहर दसौनी – चंपावत
5.राजेन्द्र सिंह डांगी – नैनीताल
6.महिला निरीक्षक बसंती आर्या – अल्मोड़ा
7.प्रकाश सिंह – चंपावत
8.नरेश चौहान – अल्मोड़ा
9.संजय पाठक – चंपावत
10.बिजेन्द्र साह – चंपावत
11.अशोक कुमार – नैनीताल
12.श्याम सिंह रावत – बागेश्वर
नैनीताल से तबादले
13.हरपाल सिंह – बागेश्वर
14.दिनेश सिंह फर्त्याल – पिथौरागढ़
अल्मोड़ा से तबादले
15.देवेश कुमार पाण्डेय – नैनीताल
16.अशोक कुमार – ऊधमसिंह नगर
17.हेम चन्द्र पंत – ऊधमसिंह नगर
मदन मोहन जोशी – नैनीताल
19.देवेन्द्र सिंह नेगी – ऊधमसिंह नगर
20.भुवन चन्द्र जोशी – चंपावत
21.योगेश उपाध्याय – ऊधमसिंह नगर
पिथौरागढ़ से तबादला
22.संजीव कुमार – ऊधमसिंह नगर
चंपावत से तबादले
23.महिला निरीक्षक पुनीता बलौदी – नैनीताल
24.चेतन रावत – ऊधमसिंह नगर
25.बधी सिंह बिष्ट – नैनीताल
बागेश्वर से तबादले
26.कैलाश सिंह नेगी – ऊधमसिंह नगर
27.महिला निरीक्षक श्वेता दिनारी – ऊधमसिंह नगर
28.सलाहउद्दीन -नैनीताल
29.त्रिलोक राम बगरेटा – नैनीताल





