भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते-करते शहीद हो गया। देहरादून के नागनाथ क्षेत्र के रहने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में ड्यूटी के दौरान नौ नवंबर को शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। शाम करीब 7:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
उत्तराखंड के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा लेह में शहीद
उनके शहीद की खबर सुनकर परिवार और पूरा गोरखा समाज शोक में है। बीते दिन ही उनका देहरादून के टपकेश्वर में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। इस दौरान उनकी नौ साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पिता का चेहरा देखते ही बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। तो वहीं पत्नी ने अंतिम संस्कार के समय जैसे ही पति के पार्थिव शरीर को माला पहनाई, वो बेसुध हो गई। जिसने भी ये दृश्य देखा, उसकी आंखें नम हो गईं।
गोरखा राइफल्स में तैनात थे
मालूम हो कि भारतीय सेना की 5/3 गोरखा राइफल्स में लेफ्टिनेंट कर्नल प्रभाकर थापा की तैनाती थी। वर्तमान में वो लेह के स्पेशल फोर्स की यूनिफॉर्म यूनिट में AAG के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
प्रभाकर थापा का जन्म 1984 में हुआ। उन्होंने कैम्ब्रियन हॉल स्कूल से पढ़ाई की थी। जिसके बाद उन्होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा पास की और नौ दिसंबर 2006 को सेना में कमीशन प्राप्त की।
20 साल तक दी अपनी सेवाएं
सैन्य करियर में उन्होंने करीब 20 साल अपनी सेवाएं दी। उनके निधन के बाद उनके पीछे उनकी पत्नी और नौ साल की बेटी छूट गई है। उनके यू चले जाने से पूरे उत्तराखंड में शोक का माहौल है





