Thursday, November 12, 2026

सार्वजनिक काली पूजा महोत्सव धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ हुई सम्पन्न

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । ट्रांजिट कैंप के सी ब्लॉक में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा महोत्सव धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मां काली बड़ी पूजा कमेटी की ओर से भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मां काली की विधिवत पूजा अर्चना कर परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां काली के दर्शन किए।

सार्वजनिक काली पूजा महोत्सव धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ हुई सम्पन्न

महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हल्द्वानी से आए आर्केस्ट्रा बैंड के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। वहीं मंच पर स्थानीय बच्चों और कलाकारों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम में संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव का माहौल बना रहा। देर तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने मां काली की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने मंच पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों और कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर ठुकराल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को मजबूत करने का माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से आयोजित होने वाले धार्मिक उत्सव समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी संजय ठुकराल, परिमल राय, दलीप अधिकारी, एडवोकेट संजय शाह, संजय आइस, आलोक राय, अभिषेक राय, मानस बैरागी, पार्षद शुभम दास, आनंद शर्मा और अजय नारायण सिंह,कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट शुभम एम स्वर्णकार, महासचिव विशालशील, अभिषेक दास गुप्ता, विक्की दास, शानू दास, सुजल पाल, रोहित साहा, मनीष सरदार, सत्यम ढाली, अमन विश्वास, दीपक कुमार, रोहन विश्वास, राज सरकार, विशाल सरकार, आकाश मंडल,तापस विश्वास, प्रसन्नजीत दास, सुमित बर्मन, देवराज हालदार, सुबीर दास, अपूर्व विश्वास, धीरज दास और पंकज सेन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

इससे पूर्व राजकुमार ठुकराल ने संजय नगर महतोष मोड में आयोजित श्री श्री शारदीय मां श्यामा काली पूजा का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हालदार, अजय नारायण सिंह, आनंद शर्मा, केरू मंडल पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनुपम ओझा, उपाध्यक्ष मनी मोहन मंडल, सचिव नेपाल विश्वास, मनोज हालदार, विनय विश्वास, अमित वाला, दयाल सिकदार, कमलेश कीर्तनीय, सुभाष कीर्तनीय, कार्तिक ओझा, गोविंद मालाकार, विप्लव विश्वास, मेघनाथ, पंकज भद्र,बबलू विश्वास, प्रीतीश वाला, आनंद सिकदर, राजू ठाकुर, विश्वजीत भौमिक, रतन हालदार, विशाल विश्वास, हरिदास विश्वास, प्रदीप राय, रघुराज राय, निताई राय, विकी विश्वास, मिट्ठू मंडल, वीरू हालदार, विभूति विश्वास, चाणक्य कीर्तनीय, रसमय मालाकार, अरविंद ओझा, ठाकुर विश्वास, हर्षित विश्वास, दिनेश सिकदर, नरोत्तम वाला, वरेन हालदार, अमूल्य चौधरी, अविनाश मजूमदार, हरेन विश्वास, कृष्ण मालाकार आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.