Monday, November 2, 2026

भालू से बचने में पहाड़ी से गिरी महिला की मौतः रिखणीखाल के कोलगाड़ गांव में 49 वर्षीय बसंती देवी घास लेने जंगल गई थीं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रिखणीखाल के कोलगाड़ गांव में सोमवार सुबह भालू से बचने की कोशिश में एक महिला पहाड़ी से नीचे गिर गई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

कोलगाड़ निवासी बसंती देवी (49), पत्नी कलम सिंह, सुबह करीब 11 बजे अकेले जंगल में घास लेने गई थीं। वहां उनका सामना भालू से हुआ। भालू ने उन पर हमला कर दिया। बचने की कोशिश में उनका पैर फिसला और वे करीब 25 से 30 मीटर नीचे जा गिरीं।

सूचना मिलने पर रिखणीखाल पुलिस, तहसील प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय कोटद्वार भेजा।

रिखणीखाल के थानाध्यक्ष अकरम अंसारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि महिला अकेले घास लेने जंगल गई थीं और भालू से बचने के दौरान पहाड़ी से गिरने के कारण उनकी मौत हुई।

क्षेत्र में गुलदार और भालू के हमलों की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जंगल में घास और लकड़ी लेने जाने वाले ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को जान का खतरा बना हुआ है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों के हमले रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.