भोंपूराम खबरी। टीवी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता अनुज ठाकुर अब इस दुनिया में नहीं रहे। महज 33 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। 27 अक्टूबर को उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके यू चले जाने से उनके परिवार दोस्तों और इंडस्ट्री के सितारों को गहरा सदमा लगा है।
नहीं रहे एक्टर अनुज ठाकुर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्टर अनुज ठाकुर को सोते समय दौरा पड़ा था। बताया जा रहा है कि उनकी मां को इसका पता सुबह करीब 4:30 बजे चला। उस समय रोजाना की तरह अनुज का अलार्म बजा। मां उन्हें जगाने के लिए कमरे में पहुंचीं। लेकिन वहां उनका बेटा मृत पाया गया।
भावुक हुई टीवी इंडस्ट्री, सितारों ने दी श्रद्धाजलि
उनके निधन की खबर के बाद उनके फैंस काफी दुखी है। कई कलाकारों ने भी उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। अनुज के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने दी। इसके अलावा टीवी एक्टर वकार शेख और हंसा सिंह ने भी एक्टर के निधन पर दुख जताया।
धूम मचाओ धूम’ से शुरू किया एक्टिंग करियर
मालूम हो कि अनुज ठाकुर का टीवी करियर दो दशक लंबा रहा है। उन्होंने ‘धूम मचाओ धूम’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जिसके बाद वो बंधन साथ जनमों का’ और ‘बीन बनूंगा घोड़ी चढूंगा’ जैसे सीरियल में काम करते नजर आए। सिटकॉम ‘महिसागर’ में उन्होंने सागर मेहता का मेन रोल निभाया




