Sunday, November 1, 2026

रन फॉर यूनिटी में दौड़े हजारों युवा, मेयर विकास शर्मा ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के उद्देश्य से किच्छा में 5100 मीटर मैराथन ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। अमर उजाला एवं युवा भाजपा नेता विवेक दीप सिंह के संयुक्त सहयोग से आयोजित इस मैराथन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महापौर विकास शर्मा ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में बच्चों, युवाओं सहित विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित यह मैराथन राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सराहनीय पहल है। आयोजन में किच्छा के युवाओं और बच्चों की बड़ी भागीदारी इस बात का संकेत है कि शहर का युवा अब विकास की दौड़ में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

 

उन्होंने कहा कि जिस उत्साह के साथ किच्छा के युवा और शहरवासी इस आयोजन में शामिल हुए हैं, उससे स्पष्ट है कि किच्छा भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विकास योजनाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना चाहता है। उन्होंने किच्छा के नागरिकों से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच और नए विचारों के साथ शहर को नई दिशा देने में अपनी भागीदारी निभाएं तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।

 

महापौर ने सफल आयोजन के लिए युवा भाजपा नेता विवेक दीप सिंह और अमर उजाला की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों को जिस आत्मीयता के साथ इस दौड़ में शामिल किया गया और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया, वह सराहनीय है। उन्होंने आयोजन के हेल्थ पार्टनर शताब्दी शाहूजी महाराज चिकित्सा संस्थान के चिकित्सकों का भी आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य न्यायाधीश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद रहे। इस दौरान विकास बत्रा, लवी सहगल, अक्षय अरोड़ा, पंकज शर्मा, दिनेश भाटिया, नितेश बाला, डॉ. राहुल किशोर, चमन भाटिया, शशांक सिंह, लता सिंह, प्रेमलता चौहान, प्रतिभा रघुवंशी, दया दशिला, संगीता शर्मा, भूपेंद्र राय एवं मोहन चोपड़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.