Sunday, November 1, 2026

किच्छा में ‘एक दौड़, सेहत की ओर’ मैराथन का भव्य आयोजन, 1761 पंजीकरण, 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा, 1 नवंबर 2026। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा नेता विवेक दीप सिंह एवं अमर उजाला द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘एक दौड़, सेहत की ओर – नशामुक्त किच्छा’ मैराथन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का उत्साह एवं व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली।

किच्छा में ‘एक दौड़, सेहत की ओर’ मैराथन का भव्य आयोजन, 1761 पंजीकरण, 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

मैराथन के लिए कुल 1761 पंजीकरण हुए, जबकि 1200 से अधिक लोगों ने दौड़ में प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी कार्यक्रम को देखने एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, बच्चों एवं बुजुर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। विशेष बात यह रही कि मैराथन में सबसे कम उम्र के प्रतिभागी मात्र 9 वर्ष के थे, जबकि सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी की आयु 65 वर्ष रही।

किच्छा में ‘एक दौड़, सेहत की ओर’ मैराथन का भव्य आयोजन, 1761 पंजीकरण, 1200 से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रुद्रपुर के महापौर श्री विकास शर्मा जी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ जीवनशैली, खेलकूद एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह मैराथन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि लोगों को आपस में जोड़ने, सामाजिक समरसता को मजबूत करने और पूरे क्षेत्र को एकता के सूत्र में पिरोने का एक सार्थक प्रयास है।

 

उन्होंने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने जिस प्रकार विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई, उसी भावना से हमें भी अपने क्षेत्र में आपसी मतभेद, ऊंच-नीच और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। हमारी पहचान अलग-अलग हो सकती है, हमारे विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन हमारा क्षेत्र एक है और उसके विकास, सम्मान एवं खुशहाली की जिम्मेदारी हम सभी की है।

 

विवेक दीप सिंह ने कहा कि मेरा प्रयास केवल लोगों को एक कार्यक्रम में एकत्रित करना नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ना है। जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होंगे, एक-दूसरे का सम्मान करेंगे और पूरे क्षेत्र को अपना परिवार मानकर आगे बढ़ेंगे, तभी वास्तविक सामाजिक एकता स्थापित होगी।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के खेल एवं युवा कल्याण संबंधी प्रयासों का उल्लेख करते हुए विवेक दीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने का सशक्त माध्यम भी है।

 

उन्होंने आगे कहा कि 1761 पंजीकरण, 1200 से अधिक प्रतिभागियों की सहभागिता और सैकड़ों दर्शकों की उपस्थिति क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य, खेल एवं सामाजिक एकता के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है। हमारा उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल, स्वास्थ्य एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना तथा समाज में आपसी भाईचारे को और अधिक मजबूत करना है।

 

कार्यक्रम में महापौर विकास शर्मा, रामबाबू सिंह, लवी सहगल, किच्छा कोतवाल रवि सैनी, पुनीत वर्मा, मुकुल अग्रवाल, सुरेंद्र खुराना, विनोद फुटेला, अक्षय अरोड़ा, लता सिंह, भूपेंद्र राय, गोपेंद्र राय, शैली फुटेला, प्रतिभा राकोंसी, प्रेमलता सिंह चौहान, दिनेश भाटिया, देवेंद्र सेतिया, डॉ. राहुल किशोर, डॉ. राहुल गंगवार, राज पपनेजा, सतीश अरोड़ा, पंकज शर्मा, शशांक सिंह, मनु चौहान, आदित्य विक्रम सिंह, दया डसीला, अनिल ठाकुर, जीवन जोशी, विकास बत्रा, अमित सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नेता विवेक दीप सिंह ने अमर उजाला परिवार, प्रशासन, पुलिस विभाग, सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों, स्वयंसेवकों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल एक सफल मैराथन का आयोजन करना नहीं, बल्कि एक ऐसे क्षेत्र का निर्माण करना है जहां हर व्यक्ति एक-दूसरे से जुड़ा हो, हर परिवार में आपसी विश्वास हो और सभी मिलकर स्वस्थ, नशामुक्त, संगठित एवं खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान दें।

 

लोगों को जोड़ने, दिलों की दूरियां मिटाने और अपने क्षेत्र को एक परिवार के रूप में आगे बढ़ाने का हमारा संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.