Friday, October 30, 2026

बदरीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर लापता, पायलट समेत छह लोग थे सवार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर बदरीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ था, लेकिन जोशीमठ घाटी के आसपास पहुंचने के बाद उसका संपर्क टूट गया। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार बताए जा रहे हैं

सूचना

पोस्ट जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा बताया गया कि एसडीएम जोशीमठ द्वारा समय 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाईं गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है।

इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाईं गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था।

जिसमें 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार है, अभी क्रैश और क्रैश लैंडिंग की पूर्ण जानकारी नहीं है।

एसडीआरएफ की जोशीमठ टीम और पांडुकेश्वर की टीम समय 14:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) प्रतीक जैन ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने दोपहर 1:14 बजे बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजरने के दौरान हेलीकॉप्टर की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा है।

सूचना मिलते ही चमोली जिला प्रशासन, राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) और सेना की एक टुकड़ी को संभावित घटनास्थल के आसपास सक्रिय कर दिया गया है। संबंधित एजेंसियां रेस्क्यू अभियान की तैयारी में जुट गई हैं।

एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। सीईओ प्रतीक जैन के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में हेलीकॉप्टर में पायलट सहित कुल छह लोगों के सवार होने की बात सामने आई है। अधिकारियों ने कहा है कि घटना के संबंध में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद आगे का विवरण साझा किया जाएगा।

फिलहाल हेलीकॉप्टर की लोकेशन और उसमें सवार लोगों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.