Friday, October 30, 2026

विधायक तिलक राज बेहड़ ने यूएसडीडीए अधिकारियों के साथ की विकास कार्यों की समीक्षा, गुणवत्ता के साथ शीघ्र कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश*

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। किच्छा विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति को लेकर विधायक तिलक राज बेहड़ ने उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (USDAA) के अधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की तथा सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में अच्छी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि किच्छा विधानसभा क्षेत्र में 03 प्रमुख बड़ी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इनमें आजादनगर बंगाली कलौनी मार्ग (2.10 किलोमीटर), सिरौली कला से पन्तपुरा,अंजनिया,पटेरी मोटर मार्ग (1.5 किलोमीटर) तथा किच्छा से पंचक्की फार्म तक नहर के किनारे लेन निर्माण (2.10 किलोमीटर) लगभग शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त 06 प्रमुख बड़ी सड़कों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। इनमें बंडीया भट्टा से समपर्क मार्ग 1.5 किलोमीटर,सिरौलीकला गेट से रेलवे क्रॉसिंग तक (1.05 किलोमीटर), नालंदा से गोलजू मंदिर मार्ग (1.20 किलोमीटर), गुरुकुल स्कूल से धर्मकांटा तक (0.50 किलोमीटर) ,किच्छा-देवरिया-चुटकी-आजाद नगर मार्ग (5 किलोमीटर) तथा तथा गैस एजेंसी वाली सड़क उत्तरांचल कालोनी होते हुए में रोड सडक (अंतिम लेयर)शामिल हैं।

 

विधायक बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सिरौली कला में लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार उत्तरांचल कॉलोनी में भी लगभग कार्य पूर्ण हो चुके है | लेफ्ट पाहा नहर एसबीआई से ऊपर नहर तक सड़क निर्माण कार्य को भी यूएसडीडीए द्वारा कराया जा रहा है ईस कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए ।

विधायक बेहड़ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवास विकास, बलवंत कॉलोनी सहित नगर के जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के कार्य शेष है तथा सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, वहां दीपावली के बाद तेजी से मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। साथ ही पंजाबी मोहल्ला स्थित जनता इंटर कॉलेज सडक के छूटे हुए सड़क निर्माण कार्य को भी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

विधायक बेहड़ ने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को आवागमन में सुविधा मिल सके।

 

इस दौरान बैठक में सहायक अभियंता (USDAA)पवन टोलिया तथा मुजाहिद हमीद निर्माण प्रबंधक (डीएससी) उपस्थित रहे |

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.