भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर, ऊधम सिंह नगर। भारतीय वोविनाम के लिए ऐतिहासिक दिन। वोविनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग को एशियन वोविनाम फेडरेशन (AVF) का महासचिव नियुक्त किया गया है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की वेबसाइट पर दर्ज हो गई है।
इस गौरवशाली उपलब्धि की खबर मिलते ही वोविनाम एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि पाल भारती, महासचिव विनोद लखेरा, तकनीकी निदेशक एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सभी प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
अध्यक्ष ऋषि पाल भारती ने कहा – “पहले एशियन फेडरेशन का संचालन वियतनाम जैसे देशों से होता था। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है कि पहली बार भारत देश से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण गर्ग जी को यह अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली है। इससे भारत का परचम पूरे एशिया में लहरेगा। महासचिव विनोद लखेरा ने कहा – “श्री प्रवीण गर्ग जी ने वोविनाम के माध्यम से लखनऊ, (भारत वर्ष) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस सफलता से उत्तराखण्ड के प्रत्येक खिलाड़ी का हौसला बढ़ा है। एवं तकनीकी निदेशक देवेंद्र सिंह रावत ने कहा – “इस नियुक्ति से खेल के तकनीकी स्तर में अभूतपूर्व सुधार होगा। हमारे बच्चों को अब एशियाई नियमों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण का लाभ सीधे मिलेगा।”
इस खुशी के मौके पर उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डी.के सिंह, संसद अजय भट्ट, अध्य्क्ष खेल परिषद कुलदीप बुटोला, उपाध्यक्ष खेल परिषद मोहन पाठक सहसंयोजक खेल परिषद किशोर जोशी, विनोद वैद्य, विश्वकेतु वैद्य, भूमिका बनवाल, अमित चौधरी, यतेंद्र कुमार, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह, मिंटू सैनी, वसीम खान, हिमा भट्ट, गंगा मेहरा, मुकेश यादव, ज्योति पांडे, रूनू शर्मा, शिव चरण, कृष्ण चौहान, सतविंदर सिंह, मुकेश पाल, भास्कर जोशी, कृष्ण आनन्द, मयंक श्रीवास्तव, रफ़्तार सिंह, आशीष कुमार, रिया बृजवासी सहित अन्य लोगों ने भी बधाई दी।




