Friday, October 30, 2026

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल को 14 इंजीनियर उतरे मैदान में

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नैनीताल। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल शुरु हो गया है अब आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधि पर नकेल कसने की तैयारी हो चुकी है।

जिला विकास प्राधिकरण ने इसकी छापेमारी के लिए चौदह अधिकारियों की टीम गठित कर जांच की तैयारी कर ली है। जहां भी ऐसे प्रकरण सामने आएंगे वहां छापेमारी कर सील करने की तैयारी हो चुकी है।

साठ प्रतिशत होटल, रेस्टोरेंट इस दायरे में आने वाले हैं। चौदह अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह आवासीय परिसर में संचालित व्यवसायिक कार्य को रोकें।

अब अपने आवासीय भवन में दुकान चलाने वाले भी रडार होंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब हजारों प्रतिष्ठान रडार पर आ गए हैं जिनका सील होना तय है। आवासीय कालोनी में व्यावसायिक गतिविधि बिल्कुल स्वीकार नहीं होगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.