Tuesday, October 27, 2026

सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 36वी राष्ट्रीय सीनियर सेपक टाकरा(महिला/पुरुष)चैंपियनशिप का हुअा आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। सेपक टाकरा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 36वी राष्ट्रीय सीनियर सेपक टाकरा(महिला/पुरुष)चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक  30 अक्टूबर से 03 नवम्बर 2026 अन्तर्राष्ट्रीय खेलगांव लिंक रोड,ग्वालियर,मध्य प्रदेश मे किया जा रहा हैं।

इस चैम्पियनशिप से पूर्व खेल विभाग,उत्तराखंड सरकार एवं द सेपक टाकरा एसोसिएशन संयुक्त तत्वावधान में दिनाँक 21 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक रुद्रपुर स्थित कल्याणी व्यू सेपक टाकरा अकादमी में खेल विभाग, उत्तराखंड सरकार एवं द सेपक टाकरा एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री श्री सुरेश कोली ने मुख्य अतिथि के रूप में सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा आगामी प्रतियोगिता के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। 💐

दिनांक 30 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026 तक ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाली 36वीं राष्ट्रीय सीनियर सेपक टाकरा (महिला/पुरुष) चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने जा रहे सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आज खेलों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। आदरणीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल रहा है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ! 🇮🇳🏆

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. नागेंद्र शर्मा, पूर्व क्रीड़ा अधिकारी, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल एवं उत्तराखंड जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष; श्री लोकेश पांडे, खेल अधिकारी, रुद्रपुर महाविद्यालय; श्री योगेश पांडे, श्री चेतन भट्ट (दल प्रबंधक), श्री गौरव बिनवाल, श्री राजेश कुमार, श्रीमती मनजोत कौर, सुश्री कशिश शर्मा एवं श्री सूरज राजपूत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.