Sunday, October 25, 2026

उत्तराखंड न्याय यात्रा के स्वागत में महिलाओं ने दिखाया दमखम, शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में गदरपुर में हुआ भव्य स्वागत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर।  उत्तराखंड न्याय यात्रा के गदरपुर आगमन पर राष्ट्रीय महासचिव, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, विशेषकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एसआईएमटी के सामने हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने अपनी एकजुटता, उत्साह और महिला शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड न्याय यात्रा के स्वागत में महिलाओं ने दिखाया दमखम, शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में गदरपुर में हुआ भव्य स्वागत

शिल्पी अरोड़ा ने इस अवसर पर एक विशेष और विशाल रथ तैयार करवाया, जिसके माध्यम से समसामयिक राजनीतिक मुद्दों को प्रभावशाली ब्लैक एंड व्हाइट विजुअल्स के जरिए प्रदर्शित किया गया। रथ पर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’, ‘चंदा चोर’ और अंकिता भंडारी प्रकरण जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। इस अनूठे रथ और महिलाओं की बड़ी भागीदारी ने यात्रा के स्वागत को विशेष आकर्षण प्रदान किया।

यात्रा के स्वागत में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पश्चिम बंगाल के प्रभारी प्रकाश जोशी, उत्तराखंड के सह-प्रभारी मनोज यादव, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, करण माहरा, जिला अध्यक्ष हिमांशु बाबा तथा हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

शिल्पी अरोड़ा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने विशेष उत्साह के साथ भागीदारी की। महिलाओं की भारी उपस्थिति और विशाल रथ के माध्यम से महिला शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन देखने को मिला। एसआईएमटी में भव्य स्वागत के बाद न्याय यात्रा के गदरपुर पहुंचने पर भी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

इस अवसर पर शिल्पी अरोड़ा ने महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए न्याय, महिला सम्मान और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने का संदेश दिया।

शिल्पी अरोड़ा ने अपने नेतृत्व और अनूठी प्रस्तुति के माध्यम से उत्तराखंड न्याय यात्रा के स्वागत को महिला शक्ति, राजनीतिक संदेश और जनभागीदारी का प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.