Tuesday, September 15, 2026

भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में कल सीएम धामी के जन्मदिन पर महाराजा अग्रसेन चौक पर होगा भंडारा

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रुद्रपुर के महाराजा अग्रसेन चौक पर जन्मदिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन मनाया जाएगा।प्रमोद मित्तल ने बताया कि कल प्रातः 7:30 बजे महाराजा अग्रसेन चौक, रुद्रपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उनके जन्मदिन को कार्यकर्ताओं एवं आमजन के साथ उत्साहपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय पर महाराजा अग्रसेन चौक पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.