Tuesday, September 15, 2026

जनता की समस्या सुनने से लेकर जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने तक, विधायक शिव का जनसेवा अभियान जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और जरूरतमंद परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा लगातार जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक कार्यालय पर जनता दर्शन एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने एक-एक कर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के दौरान विधायक शिव अरोरा ने मुख्यमंत्री राहत कोष से कन्या विवाह, गंभीर बीमारी के उपचार तथा आकस्मिक मृत्यु के बाद मृतक आश्रित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में कुल 160 जरूरतमंद लाभार्थियों को कुल 31 लाख सहायता राशि के चेक वितरित किए। चेक प्राप्त करने वाले परिवारों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सहायता उस समय महत्वपूर्ण साबित हो रही है, जब बीमारी, विवाह अथवा परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु जैसी परिस्थितियों में अचानक आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि विधायक बनने के बाद से ही उनका प्रयास रहा है कि विधानसभा क्षेत्र का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति आर्थिक संकट या अपनी मूलभूत समस्या के कारण स्वयं को असहाय महसूस न करे। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का कार्य लगातार किया जा रहा है और आगे भी जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जनता दर्शन केवल समस्याएं सुनने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधे संवाद का माध्यम है। क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रखते हैं और संबंधित विभाग से तत्काल वार्ता कर समाधान की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, नाली, सफाई, जलभराव सहित आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

सुबह से ही विधायक कार्यालय पर लगा रहा जनता का तांता

जनता दर्शन एवं चेक वितरण कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही विधायक कार्यालय पर क्षेत्रवासियों का पहुंचना शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर विधायक के समक्ष पहुंचे। विधायक ने लोगों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कई मामलों में तत्काल समाधान की दिशा में कदम उठाए।

इस दौरान जगतपुरा, रमपुरा, शिवनगर, सिंह कॉलोनी, मालिक कॉलोनी, राजा कॉलोनी, खेड़ा, दूधिया नगर, प्रीत बिहार, सुभाष कॉलोनी, जाफरपुर, सम्पतपुर, आनंदखेड़ा, मोतीपुर, बारिराई, किरतपुर, आजाद नगर, अमरपुर सहित रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

मुश्किल समय में परिवारों के साथ खड़े रहने का संदेश

चेक वितरण के दौरान विधायक ने कहा कि बीमारी का इलाज हो, बेटी के विवाह की जिम्मेदारी हो अथवा परिवार के सदस्य की आकस्मिक मृत्यु के बाद सामने आया आर्थिक संकट—ऐसे कठिन समय में सरकार और जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि जरूरतमंद परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा रहा जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध करा रही है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली सहायता ने अनेक परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल प्रदान किया है। उन्होंने कहा जनसेवा का संकल्प को सदैव ईमानदारी के साथ करने का कार्य उनके द्वारा लगातार किया जा रहा है।

इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, भाजपा नेता वेद ठुकराल, इंद्रपाल चौधरी,मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जगदीश विश्वास पार्षद एमपी मौर्य, राजेंद्र राठौर, कैलाश राठौर, मंडल महामंत्री राधेश शर्मा, जीतेन्द्र संधू, आनंदखेड़ा प्रधान राजकुमार, बीडीसी मुकेश कुमार, आयुष चिलाना, रमेश कन्याल,ममता श्रीवास्तव, के के दास, भीमसेन गुप्ता, रमेश पाल, राज कोली,महेश कोली, महेंद्र आर्य,मुकेश रजोरिया, बिट्टू चौहान, गुरमीत सिंह, बाबूराम, राजीव शुक्ला, मयंक कक्कड़, मनोज मदान, रवि दिवाकर आदि लोग मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.