Tuesday, September 15, 2026

पुलिस ने हरदीप सिंह हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा, रुपयों के लेन-देन के विवाद में रची गई हत्या की साजिश का पर्दाफाश, वारदात में शामिल दम्पत्ति गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन का असर — मात्र 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड का हुआ सनसनीखेज खुलासा। रुपयों के लेन-देन के विवाद में रची गई हत्या की साजिश का पर्दाफाश, वारदात में शामिल दम्पत्ति गिरफ्तार,कोतवाली कुण्डा पुलिस ने महज 48 घंटे में हरदीप सिंह हत्याकांड में शामिल 02 अभियुक्त किए गिरफ्तार।

अभियुक्त की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, खोखा कारतूस एवं अभियुक्त की कार बरामद।

*हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने एवं नष्ट करने के षडयंत्र की भूमिका भी सामने आई।।

*घटना का विवरण*

➡️ दिनांक 13.09.2026 को वादिनी रजविन्दर कौर पत्नी सुखदेव सिंह, निवासी गुलजारपुर, थाना काशीपुर द्वारा थाना कोतवाली काशीपुर में अपने पुत्र हरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी, कोतवाली काशीपुर की गोली मारकर हत्या किए जाने के संबंध में सूचना दी गई।

 

प्राप्त सूचना के अनुसार, संदीप सिंह द्वारा अपनी पत्नी एवं माता के समक्ष हरदीप सिंह को गोली मारी गई। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे रुपयों के लेन-देन से उत्पन्न विवाद की बात सामने आई।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशानुसार प्रकरण के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दिए गए निर्देश तथा तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 274/2026 धारा 103(1), 238, 61(2), BNS तथा 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन, सुरागरसी-पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ तथा वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का संकलन एवं विश्लेषण किया गया। पुलिस टीमों के लगातार प्रयासों एवं सटीक विवेचना के परिणामस्वरूप महज 48 घंटे के भीतर हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दौरान हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने एवं नष्ट करने के षडयंत्र में अभियुक्ता संदीप कौर की भूमिका भी सामने आई।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण*

1. संदीप सिंह उर्फ सोना

पुत्र सुरजीत सिंह, उम्र 40 वर्ष

निवासी गौरा फार्म, थाना कोतवाली कुण्डा, जनपद ऊधमसिंहनगर

(मुख्य अभियुक्त)

2. संदीप कौर

पत्नी संदीप सिंह उर्फ सोना, उम्र 35 वर्ष निवासी गौरा फार्म, थाना कोतवाली कुण्डा, जनपद ऊधमसिंहनगर

(हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने एवं नष्ट करने के षडयंत्र में शामिल)

*बरामदगी*

 

*अभियुक्त की निशांदेही पर—*

• घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल

• खोखा कारतूस

• अभियुक्त की कार बरामद की गई।

 

*पुलिस टीम*

निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कुण्डा

उ0नि0 सौरभ कुमार, चौकी प्रभारी शिवराजपुर पट्टी

उ0नि0 गोविन्द मेहता, चौकी प्रभारी गढ़ीनेगी

उ0नि0 मनोज देव, चौकी प्रभारी मण्डी

उ0नि0 सोनू सिंह, चौकी प्रभारी सूर्या, कोतवाली कुण्डा

उ0नि0 नवीन चन्द्र जोशी, कोतवाली कुण्डा

अपर उ0नि0 रविश राम, कोतवाली कुण्डा

कानि देवेन्द्र कुमार

कानि संजय कुमार

कानि गणेश मेहरा

कानि भरत बिष्ट

कानि राजीव कुमार

कानि राजकुमार

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.