Tuesday, September 15, 2026

गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पूर्व विधायक एवं समाजसेवी राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शहर में आयोजित विभिन्न गणेश महोत्सव कार्यक्रमों में पूर्व विधायक एवं समाजसेवी राजकुमार ठुकराल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजकों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

ठुकराल ने गणपति की पूजा अर्चना कर सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। गांधी कॉलोनी स्थित श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव की भजन संध्या में राजकुमार ठुकराल और समाजसेवी संजय ठुकराल शामिल हुए।

इस दौरान हल्द्वानी से पहुंचे भजन सम्राट विवेक शर्मा ने गणेश जी के भजनों की प्रस्तुति दी। ठुकराल ने कहा कि गणेश महोत्सव हमें धार्मिक आस्था के साथ समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से भगवान गणेश के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और जरूरतमंदों की सेवा करने का आह्वान किया। इसी क्रम में सुभाष चंद्र बोस युवा कमेटी एवं आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी की ओर से दुर्गा मंदिर, वार्ड नंबर 35 में आयोजित श्री बाल गणेश महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। इस दौरान उनके अनुज संजय ठुकराल भी मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों और सदस्यों ने ठुकराल का स्वागत किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष संजू डे, सचिव सूरज राय, कोषाध्यक्ष अमित हालदार, उपसचिव आकाश साना, कार्यक्रम संचालक करन विश्वास सहित शिवा वैद्य, सागर साहा, सुरेश बैरागी, गोपाल हालदार, आदित्य दास, मनोज राय, अमित राय, शंकर बर्मन, अमित शील, अभय हालदार, शुभम सरकार, शिवा दास, राजेंद्र ढाली, सौरभ मंडल, चेतन विश्वास, राम चक्रवर्ती, अनुराग सरकार, अमन तालुकदार, रॉकी बक्शी, सौरभ मदक, प्रसनजीत भक्त, विशाल पांडे, मोहन विश्वास आदि मौजूद रहे। वहीं गंगापुर रोड स्थित स्वर्णिम हिल व्यू कॉलोनी, वार्ड नंबर 1 में भी गणेश पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि राजकुमार ठुकराल एवं समाजसेवी संजय ठुकराल का कॉलोनीवासियों ने स्वागत किया। इस दौरान ठुकराल ने गणपति की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में सुरेश कुमार मिश्रा, इंद्रपाल वर्मा, अवधेश सिंह, कैलाश सिंह, रमेश मिश्रा, विनोद वर्मा, राहुल मिश्रा, सुनील मिश्रा, अनिल मिश्रा, दीपक, अंकुर, वैभव, रुद्र, शिवांग आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.