Friday, April 24, 2026

डॉ गणेश उपाध्याय ने किसानों की समस्याओं को लेकर की बैठक

Share

किच्छा मंडी में किसानों के साथ एक बैठक कर गेहूं तोलने से संबंधित सहित अन्य मुद्दों पर बैठक हुई, जहां उन्होंने गेहूं तोलने की गति को बढ़ाने ट्रांसपोर्ट की व्यवधान की वजह से ऐसी ट्रांसपोर्ट लोगो को ब्लैक लिस्ट किया जाए जिनकी वजह से किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

इस दौरान यह स्पष्ट हुआ कि ट्रांसपोर्ट व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी हो। एसडीएम किच्छा गौरव पांडेय, डिप्टी आरएमओ लता मिश्रा ने कहा कि यह जिम्मेदारी सरकार की है, हम इसके लिए दृढ संकल्पित है। डॉ उपाध्याय ने बताया कि आज ही मुख्य जिला मुख्य कृषक अधिकारी  वी केएस यादव  से बात हुई उन्हेंने अवगत कराया कि प्रति एकड़ जहां यूरिया तीन कटे यूरिया खाद की जरूरत पड़ती है ,

अब एक ही कट्टा यूरिया खाद सरकार देगी। आज अधिकारी और सरकार वातानुकूलित कमरे में बैठकर अपना कार्य करते हैं, किसान लू, बरसात , शीत लहरो में अपनी खेत की रखवाली कर अन्नदाता के रूप में देश को अन्न प्रदान करता है आज यह दिन देखना पड़ रहे हैं। अगर सरकार ने अपने फैसले को नहीं बदला निश्चित तौर पर मजबूरन एक बड़ा जन आंदोलन करके सरकार व जिलाधिकारी का जबरदस्त घिराव किया जाएगा। बैठक में रामनरेश गंगवार, गजेंद्र, तुलाराम, लइईक अहमद, महेशा जोशी, दीवान सिंह नेगी, तुलसीराम, राम प्रसाद, डोरी लाल, जय नारायण आदि किसान उपस्थित

Read more

Local News

Translate »