Saturday, September 5, 2026

उत्तराखंड में तापमान गिरने के आसार, बढ़ेगी ठिठुरन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार चिंता बढ़ा रहा है। जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसमीय पैटर्न का असर अब तापमान में साफ नजर आने लगा है। सर्दियों के दौरान बारिश में आई भारी कमी के चलते मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। आने वाले दिनों में प्रदेशभर में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और तेज हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जा सकती है। इससे रातें ज्यादा सर्द रहेंगी। हालांकि दिन के समय तेज धूप निकलने से ठंड का असर कुछ हद तक कम महसूस होगा।

इस सप्ताह बारिश की कोई खास संभावना नहीं है। रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम की स्थिति कुछ इसी तरह बनी रही।

हालांकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम थोड़ा बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार 20 दिसंबर तक प्रदेश में शुष्क मौसम रहने की संभावना है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.