Saturday, April 25, 2026

उत्तराखंड: 106 दारोगाओं के हुए ट्रांसफर

Share

भोंपूराम खबरी,देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 106 दारोगाओं (उपनिरीक्षकों) के तबादले किए गए हैं। आईजी गढ़वाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई दारोगाओं को मैदानी जिलों से पहाड़ी क्षेत्रों में भेजा गया है, जबकि कुछ को पहाड़ से मैदान में तैनाती दी गई है। इस बदलाव का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को संतुलित करना और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना बताया जा रहा है।

लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात कर्मियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, ताकि कार्य में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाई जा सके। खासतौर पर चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए पहाड़ी जिलों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती पर जोर दिया गया है।

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने सभी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Read more

Local News

Translate »