Friday, September 4, 2026

हाथी की मौत के मामले में उजागर हुई वन विभाग की लापरवाही

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,विगत दिनों रुद्रपुर पीपल पड़ाव रेंज में मृतक हाथी जंगल में दो माह पड़ा हुआ था वन विभाग की लापरवाही का आलम के चलते तस्करों ने हाथी के दोनों दांत काट लिए थे और कहीं 10000000 रुपए में सौदा हुआ था परंतु तस्करों की आपसी खींचातानी के कारण एक ने पुलिस को इन्फॉर्म कर दिया था जिससे चारों गिरफ्तार हो और एक हाथी के दांत की बरामद हुई थी दूसरा दांत अभी भी बरामद नहीं हो सका है आज पास पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मृत हाथी 20 से 30 दिन के बीच मौत होना बताया गया है इससे स्पष्ट हो गया कि वन विभाग की मिलीभगत के कारण तस्करों ने हाथी के दांत निकाल लिया आश्चर्य की बात यह थी कि पुलिस तथा वन विभाग ने इन अभियुक्तों के लिए रिमाइंड की प्रार्थना पत्र अदालत में क्यों नहीं दी जबकि एक हाथी का दांत अभी तक बरामद नहीं हो सका है सूत्रों का कहना है कि दूसरे हाथी दांत के लिए भी वन विभाग के आला अफसरों ने फटकार लगाई है और हर कीमत हाथी के दांत बरामद के आदेश दिए खानापूर्ति के लिए विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड का निलंबन फॉरेस्ट तथा रेंजर को अटैच करके अपने से इतिश्री कर ली है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.