Saturday, September 5, 2026

सांकेतिक रूप से मनाया गया विश्व ओलंपिक दिवस

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। विश्व ओलंपिक दिवस का आयोजन मेट्रोपॉलिस कार्यालय में किया गया। कोरोना के चलते विश्व ओलंपिक दिवस को सांकेतिक रूप से मनाया गया। जहां सांकेतिक दौड़ के साथ कई ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे कला, कविता और फिजिकल तीनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त 10 अन्य उत्कृष्ट प्रविष्टियों को भी सांत्वना पुरस्कार और सभी खिलाड़ियों को मास्क भी प्रदान किया गया।

कोरोना के चलते एसोसिएशन ने उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ डीके सिंह के नेतृत्व में वर्चुअल और सांकेतिक खेलो का आयोजन कराया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर एडीएम जगदीश चंद्र कांडपाल, कलक्ट्रेट प्रभारी विवेक प्रकाश मौजूद रहे| इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रथिस नायर, सुभाष तिवारी, कौशल किशोर सिंह, हीरा लाल सागर, धर्मेंद्र शर्मा, बबलू दिवाकर, आँचल बाबा, निखिल भारती और ईशु भारती आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.