Friday, September 4, 2026

सफल हुआ बेहड़ का किडनी ट्रांसप्लांट, परिवार व समर्थकों ने किया ईश्वर का धन्यवाद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा– किच्छा विधायक  तिलक राज बेहड़ का दिल्ली साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में आज दिनांक 16 फरवरी 2023 को किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक सफलता पूर्वक किया गया। यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव मेहुल शर्मा ने बताया कि उनके छोटे बेटे सौरव बेहड ने अपनी किडनी डोनेट की है।

मेहुल ने बताया की मैक्स अस्पताल, साकेत की सर्जरी टीम के डॉक्टर अनन्त कुमार एवं नेफ्रोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर दिनेश खुल्लर की संयुक्त टीम द्वारा श्री बेहड़ का किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक किया गया। सर्जरी की समस्त कागजी कार्यवाही उनकी छोटी पुत्री साक्षी छाबड़ा द्वारा पूरी की गई। परिजनों ने दुआओं व शुभकामनाओं के लिए सभी का ह्रदय की गहराईयों से धन्यवाद व्यक्त किया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.